?>

डायबिटीज़ को नियंत्रित करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

डायबिटीज़ को नियंत्रित करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

अनियमित जीवनशैली और भोजन में ज्यादा मीठा डाइट लेने के कारण ब्लड शुगर की समस्या हो जाती है जिसे आमतौर पर लोग डायबिटीज कहते हैं। और अगर डायबिटीज को ठीक करना है तो इसका सबसे बेहतर उपाय है खान-पान में बदलाव करना। जो लोग डायबिटीज के शिकार होते हैं वो अक्सर अपनी मनपसंद की चीज़े नहीं खा पाते क्योंकि उन्हें डर रहता है कि अगर मैंने कुछ ज्यादा मीठा खा लिया तो इससे डायबिटीज यानी शुगर लेवल बढ़ जाएगा और फिर उन्हें परेशानियां होने लगेंगी।

डायबिटीज़ में क्या खाएं?

डायबिटीज के मरीजों को खानपान (diabetes food plan) का खास ध्यान रखना होता है। और अगर डायबिटीज को नियंत्रण में रखना है तो खानपान (Diabetes food) का नियंत्रण होना बहुत जरूरी है। ऐसे व्यक्ति को यह पता होना बहुत जरूरी है कि डायबिटीज में उसे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं तो चलिए जानते हैं डायबिटीज के रोगियों को किस तरह का भोजन लेना चाहिए।

1. प्रोटीन

डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी कभी नाश्ता मिस नहीं करना चाहिए क्योंकि शुगर को कंट्रोल करने में नाश्ता बहुत प्रभावी है। नाश्ता ना करने से सेहत पर भी इसका हानिकारक असर पड़ता है इसके अलावा शुगर के रोगियों को नाश्ते में हमेशा प्रोटीन से भरपूर भोजन लेना चाहिए।

2. दालों

शरीर में बढ़ा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दालों की भूमिका होती है, अगर आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने भोजन में दाल को जरूर शामिल करें। दाल को प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

3. सब्जियां और फल

डायबिटीज के रोगियों को खाने में इस तरह के आहार को शामिल करना चाहिए जो जल्दी से डाइजेस्ट हो जाए। ऐसे में आप आसानी से पचने वाली सब्जियों और फलों का सेवन भी कर सकते हैं। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए साबूदाना नट्स और बीच का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा खाने में पपीता, कद्दू और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

5. मेथी

डायबिटीज के रोगियों के लिए मेथी और मेथी के बीच दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पाचन क्रिया धीमी होती है। और इसमें कार्बोहाइड्रेट शुगर के अवशोषण पर नियंत्रण बनाता है, मेथी और मेथी के बीच शुगर, कोलेस्ट्रोल को संतुलित रखते हैं। मेथी के बीज और पत्तियां दोनों ही डायबिटीज से लड़ने में मददगार हैं, इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले मेथी के बीज या फिर सुबह उठकर मेथी का पानी पीना बहुत फायदेमंद है।

6.1600 से 1700 कैलोरी है ज़रूरी

डायबिटीज के रोगियों को दिनभर में 1600 से 1700 कैलोरी लेनी चाहिए। इसके अलावा ये भी जरूरी है कि शुगर के रोगियों को टाइम से भोजन करें। इसके अलावा स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज भी जरूरी है।

डायबिटीज़ के रोगियों को क्या नहीं खाना चाहिए? (diabetes food to avoid)

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन गई है जिससे ज्यादातर लोग प्रभावित हैं। इस बीमारी को केवल कंट्रोल किया जा सकता है इसे पूरी तरह से ठीक कर पाना लगभग नामुमकिन है। लेकिन अगर आपको पता होगा कि डायबिटीज में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं (food to avoid in diabetes) तो आप इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं डायबिटीज में क्या नहीं खाना (how to control diabetes with Indian food) चाहिए।

1.चावल

आमतौर पर शुगर ज्यादा बढ़ने का कारण चावल ही है, तो ध्यान रहे शुगर के मरीजों को चावल नजरअंदाज करना चाहिए, क्योंकि चावल सफेद होता है और इसमें कार्बोहाईडेट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है, जो खून में शुगर की मात्रा बढ़ा देती है।

2. मैदा

शुगर में सफेद चीजें नुकसान करती हैं, और मैदा भी सफेद होता है,और इसके सेवन से डायबिटीज बढ़ने लगता है। इसके अलावा मैदे से बनने वाली चीजें जैसे ब्रेड, रोल, बिस्किट, नमकीन आदि में न्यूट्रीशन से ज्यादा चीनी की मात्रा होती है, ये शरीर को एनर्जी नहीं देते, बल्कि वसा को स्टोर करते हैं, जिससे व्यक्ति का मोटापा बढ़ने लगता है।

3.फास्ट फूड

फास्ट फूड को डीप फ्राई करके बनाया जाता है, जो काफी टेस्टी तो लगते हैं लेकिन डायबिटीज के रोगियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ती है और खून में शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है।

4.कोल्ड ड्रिंक्स और आइस्क्रीम

शुगर के मरीजों को कोल्ड ड्रिंक्स और आइस्क्रीम नहीं खाना चाहिए, इसमें चीनी की मात्रा काफी ज्यादा पाई होती है और ये नेचुरल शुगर भी नहीं डाले जाते हैं जिससे शुगर बढ़ सकता है।

5.आलू और शकरकंद

डायबिटीज के रोगियों को आलू और शकरकंदी नहीं खाना चाहिए इसमें प्रचुर मात्रा में शुगर पाया जाता है और ये खास करके उन लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है जो आलू और शकरकंद को डीप फ्राई करके खाते हैं क्योंकि आलू और शकरकंदी दोनों में ही मिठास पाई जाती है और शुगर में मीठा जहर के समान है।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts