?>

बुखार के बाद दर्द से छुटकारा दिलाए ये 5 घरेलू इलाज

बुखार-के-बाद-दर्द-से-छुटकारा-दिलाए-ये-5-घरेलू-इलाज

Joint pain after fever home remedies: बुखार की स्थिति में बदन दर्द जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में दर्द होना आम बात है। लेकिन चिकनगुनिया और टाइफाइड के कारण होने वाले बुखार के बाद जोड़ों में काफी दर्द होता है। डॉक्टर्स के अनुसार चिकनगुनिया का शिकार होने के बाद जॉइंट्स पेन का खास ध्यान रखना होता है। इस कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर कई तरह की दवाइयां देते हैं जो बीमारी का इंस्टेंट इलाज होता है। लेकिन दर्द हमेशा हमेशा के लिए खत्म नहीं होता है और चिकनगुनिया ठीक होने के बाद भी मरीज कई महीनों तक इससे परेशान रहता है।

बुखार के बाद कैसे दूर करें जोड़ों का दर्द (Joint pain after fever)

Joint pain after fever treatment in Hindi: ज्यादा दिन तक बुखार रहने से शरीर टूट जाता है जिसकी वजह से बदन दर्द और साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है इसे आप कुछ आसान घरेलू उपाय से भी ठीक कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं की बुखार के बाद होने वाले जोड़ों में दर्द से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

1.खूब पानी पीएं

Joint pain after chikungunya attack: अगर आपको काफी समय से बुखार है या चिकनगुनिया के कारण आप लंबे समय से बुखार से पीड़ित हैं तो स्वस्थ होने के बाद शरीर में पानी की कमी हो सकती है जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए क्योंकि पानी शरीर के सभी विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है और यह शरीर को भी हाइड्रेट रखता है।

2.अजवायन भी है फायदेमंद

बदन दर्द होने पर अजवायन का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि अजवायन में तेल पाया जाता है जिसकी वजह से शरीर का दर्द पूरी तरह से खत्म हो जाता है इस स्थिति में आप अजवायन को किसी भी तरह से ले सकते हैं।

3.सहजन का सूप

लंबे समय से बुखार से पीड़ित होने की वजह से शरीर काफी कमजोर हो जाता है और वापस पहले की अवस्था में लौटने के लिए व्यक्ति को अपने खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। पीड़ित व्यक्ति को कई तरह के सूप और जूस के सेवन की सलाह दी जाती है जिससे उसकी ताकत वापस लौट सके ऐसे में सहजन की फलियों का सूप भी काफी फायदेमंद है।

आयुर्वेद में कहा गया है कि सहजन के पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं यह शरीर को मजबूत बनाते हैं और दिमाग को तेज रखते हैं। इसके अलावा सहजन की फलियों का सूप पीने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दर्द की समस्या भी दूर रहती है।

4.लहसुन का सेवन

दर्द चाहे किसी भी प्रकार का हो किचन में मौजूद केवल एक लहसुन की कली हर तरह के दर्द से छुटकारा दिला सकती है खासकर जोड़ों के इलाज में लहसुन का मुकाबला कोई अन्य दवा नहीं कर सकती है। बदन दर्द जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए रोजाना खाने में दो कच्चे लहसुन का सेवन जरूर करें अगर यह लहसुन भुना हुआ है तो इससे ज्यादा फायदा हो सकता है।

इसके अलावा आप लहसुन का पेस्ट बनाकर भी जोड़ों पर लगा सकते हैं कुछ घंटे बाद आपको खुद ही आराम महसूस होगा।

ये भी पढ़ें : इन 5 आसान तरीकों से करें फ़्रैक्चर का first aid, चुटकियों में मिलेगा इलाज

5.नारियल तेल

Chikungunya joint pain: बुखार के बाद जोड़ कमजोर पड़ जाते हैं इसलिए रोजाना सोने से पहले नारियल तेल को हल्का गर्म करके इससे जोड़ों की मसाज करें, लगातार 7 से 8 दिन इस उपाय को करने से जोड़ों में दर्द की समस्या खत्म हो जाएगी इसके अलावा आप अश्वगंधा का भी सेवन कर सकते हैं यह चिकनगुनिया के कारण होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद है।

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर ग्रुप के 13 अस्पताल हैं जो रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, कुरक्षेत्र, कैथल, बहादुरगढ़, करनाल, कानपुर, वाराणसी, काशीपुर, दिल्ली के नांगलोई, दिल्ली के रामा विहार में स्थित हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी का इलाज करवाने के लिए आप अपने नज़दीकी उजाला सिग्नस अस्पताल में अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा, फ़ोन के ज़रिये मुफ्त परामर्श लेने के लिए आप 9146691466 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts