Mucormycosis: देशभर से ब्लैक फंगस का खतरा अभी थमा भी नहीं है कि अब व्हाइट फंगस ने दस्तक दे दी है। अचानक से आए इस नए फंगस यानी म्यूकरमाइकोनिस के लक्षण लगातार लोगों के भीतर आने लगे हैं। इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि व्हाइट फंगस ब्लैक फंगस से कई गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है ये फंगस न केवल दिमाग और फेफड़े बल्कि हर अंग को प्रभावित कर रहा है। आखिर क्यों हो रहा है White Fungus? ब्लैक फंगस के बाद अब व्हाइट फंगस को देखते हुए लोग ये जानने के लिए परेशान हैं कि आखिर ये फंगस फैल क्यों रहा है (how white fungus is caused), तो हम आपको बता दें कि डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स के अनुसार व्हाइट फंगस की चपेट में वो लोग आ सकते हैं जो कोरोना संक्रमित हैं और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, क्योंकि कोरोना मरीजों के फेफड़े पहले से ही संक्रमित होते हैं और व्हाइट फंगस भी फेफड़ों को प्रभावित करता है जिसकी वजह से कोरोना मरीजों को इससे ज्यादा खतरा है। बता दें कि व्हाइट फंगस भी ब्लैक फंगस की तरह ही कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को ही अपनी चपेट में ले रहा है। इसके अलावा स्ट्रेराइड का अधिक सेवन और डायबिटीज कंट्रोल न होने से भी आप इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार व्हाइट फंगस घातक इसलिए है क्योंकि इससे पीड़ित मरीजों के ऑर्गन फेल हो जाते हैं जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है। (steroids side effects) व्हाइट फंगस के लक्षण (White [...]
Read more


