टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर हेल्पलाइन नंबर तक जानें वैक्सीन से जुड़ी पूरी डीटेल

Corona vaccine: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी बड़े जोरो-शोरें से चल रही है, वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरूआत हो गई है लेकिन अभी भी लोगों के मन में तमाम तरह के सवाल हैं जैसे- वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं? दूसरे चरण में किसका नंबर आएगा और सबसे बड़ा सवाल ये कि रजिस्ट्रेशन के लिए किन किन डॉक्युमेंट्स की ज़रूरत होगी? अगर आप भी इन सवालों में उलझे हैं तो आज के इस लेख में आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं? (Cowin registration)

Corona vaccine registration: बता दें कि कोरोना के कोरोना टीकाकरण के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत होगी और ये रजिस्ट्रेशन वैक्सीन के पोर्टल पर होगा। दरअसल कई लोगों के दिमाग में ये कन्फ्यूजन था कि को-पिन ऐप के जरिए टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, लेकिन अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये साफ कर दिया है कि वैक्सीन लगवाने के लिए को-पिन ऐप पर नहीं बल्कि पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और अपनी सभी डीटेल्स को फिल करना होगा।

आपको ये भी जानकारी दे देते हैं कि, वैक्सीन लगवाने के लिए पोर्टल पर ही पंजीकरण होगा और वैक्सीन के लिए बना ऐप केवल एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए है। मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले कोविड वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल http://cowin.gov.in पर जाना होगा औऱ वहां रजिस्ट्रेशन कराना होगा, उसके बाद आपके द्वारा दिए गए फोन नंबर पर ओटीपी आएगा जिसके बाद आपको अपॉइंटमेंट मिलेगी। इसके अलावा आप इस पोर्टल पर अपने साथ साथ अपने परिवार का भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और ध्यान रहे अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो फॉर्म में उस बीमारी का नाम फिल करना बिल्कुल ना भूलें।

वैक्सीनेशन के लिए ज़रूरी डॉक्युमेंट्स

(Covid vaccine registration )

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन के समय कुछ दस्तावेजों की ज़रूरत होगी तभी आपका रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल हो सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, वोडर आईडी कार्ड, डाइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आइडेंटिटी कार्ड, फोटो, पासपोर्ट, पेंशन डॉक्यूमेंट, पोस्ट ऑफिस या बैंक द्वारा मिले पासबुक और हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी। हालांकि आपको इनमें से सभी दस्तावेजों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी अगर आपके पास इनमें से कोई भी एक दस्तावेज है तो आप वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

दूसरे चरण में किसको लगेगी वैक्सीन?

(Corona vaccine 2.0 registration)

एक मार्च से टीकाकरण 2.0 की शुरूआत हो गई है, दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा, इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले उन लोगों को भी टीका लगेगा जो किसी जानलेवा बीमारी के शिका हैं। दूसरे चरण में आपको एक सुविधा ये भी मिलेगी कि इस बार आप अपने सुविधानुसार तारीख़ और जगह चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले जानें 10 ज़रूरी सवालों के जवाब

FAQ

कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, दूसरे चरण में टीका उन लोगों को लगेगा जो 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले उन लोगों को भी टीका लगेगा जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, अगर आपके मन में कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई सवाल है तो नीचे कुछ सवालों के जवाब दिए गए हैं-

1.क्या हमारे पास खुद टीकाकरण की तारीख और स्थान चुनने का विकल्प होगा?

जी हां, दूसरे चरण में आपको ये विकल्प दिया जा रहा है। को-विन पर उम्र का डेटा मैच होने के बाद ऐप द्वारा जियो कोऑर्डिनेट्स दिखाएगा, जिसके बाद वैक्सीन लगवाने वाला व्यक्ति अपनी सुविधानुसार तारीख और जगह का चुनाव कर सकता है।

2. टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवा सकते हैं?

दूसरे चरण में सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के द्वारा व्यक्ति को-विन के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, इस बारे में ऊपर डिटेल से बताया गया है आप वहां से भी पूरी जानकारी ले सकते हैं।

3. क्या सभी को वैक्सीन लेना जरूरी है?

ऐसा नहीं है, टीका लगवाना ना लगवाना वो आपकी अपनी मर्जी होगी, लेकिन खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन ज़रूर लगवाएं जिससे आप अन्य लोगों के प्रसार से बच सकें।

4. मैं कोरोना से ठीक हो चुका हूं, क्या मैं भी टीका लगवाउंगा?

जी हां, क्योंकि ऐसे कई केस सुनने को मिले हैं जिसमें लोग दोबारा कोरोना संक्रमित हुए हैं ऐसे में टीका लगवा लेना आपकी सुरक्षा के लिए ज़रूरी होगा।

5. टीका लगवाने के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर है क्या?

जी हां, टीकाकरण से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप राज्य हेल्पलाइन नंबर 91466-91466 पर संपर्क कर सकते है।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts





    ?

    Request a Call Back

    Our healthcare expert will contact you shortly to understand your requirements and assist you with the right care.

    ?
    100% Confidential

    Your information is safe and secure with us.

    ?
    Quick Response

    Our team will connect with you at the earliest.

    Expert Guidance

    Speak with our experienced healthcare professionals.

    Request a Call Back

    You Will Get a call within 1 hour

      ?? Your information is safe & confidential.