जानें इंग्वाइनल हर्निया के कारण और लक्षण

Inguinal hernia in hindi: इंग्वाइनल हर्निया की स्थिति तब पैदा होती है जब आंत का कोई हिस्सा पेट की मांसपेशियों में से आगे की तरफ ऊभर जाए या निकल जाए। इंग्वाइनल हर्निया काफी दर्दनाक होता है, खासकर जब कोई काम करें जैसे- वजन उठाना, झुकना इस स्थिति में ज्यादा दर्द होता है, इसके अलावा खांसते या छिंकते वक्त भी दर्द का अहसास होता है। इंग्वाइनल हर्निया को हम खतरनाक तो नहीं कह सकते लेकिन वक्त रहते इसका इलाज करवाना भी ज़रूरी होता है, जिससे पीड़ित व्यक्ति अन्य गंभीर परेशानियों से बच सके।

इंग्वाइनल हर्निया के कारण (inguinal hernia causes)

इंग्वाइनल हर्निया आमतौर पर पुरुषों में होने वाली बीमारी मानी जाती है। लेकिन कई बार ये गर्भवती महिलाओं को भी अपने प्रभाव में ले लेती है, ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भावस्था के दौरान पेट पर दबाव बनता है, जिससे इंग्वाइनल हर्निया की स्थिति पैदा हो जाती है।

  • इंग्वाइनल हर्निया होने का एक बड़ा कारण उम्र का बढ़ना भी है। उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर की मांसपेशियां और मसल्स कमजोर हो जाते हैं जिसके कारण हर्निया जैसे रोग लग जाते हैं।
  • अनुवांशिक कारणों से भी इंग्वाइनल हर्निया होने का खतरा रहता है, अगर आपके ब्लड रिलेशन में किसी को ये रोग है तो आपको भी आसानी से हो सकता है।
  • जो लोग ज्यादा ध्रूमपान करते हैं या शराब का सेवन अधिक करते हैं उनमें भी इंग्वाइनल हर्निया का खतरा हो सकता है। इसके अलावा जिस व्यक्ति का पेट साफ नहीं रहता या कब्ज की समस्या रहती है तो इस स्थिति में भी हर्निया अपनी जगह बना सकती है।
  • प्रेग्नेंसी के दौरान इंग्वाइनल हर्निया होना आम बात है, इस दौरान पेट पर दबाव बनता है, और समय के साथ साथ नवजात हाथ पैर भी चलाने लगता है जिससे बाद में चलकर हर्निया हो सकता है।
  • जिस व्यक्ति को पहले कभी इंग्वाइनल हर्निया हुआ हो, चाहे बचपन में ही हुआ हो और आपने इलाज करवा लिया हो तो भी ये दोबारा पनप सकता है।

यह भी पढ़ें: हर्निया से बचने के लिए जानें 5 लाजवाब उपाय

इंग्वाइनल हर्निया के लक्षण (inguinal hernia symptoms)

गर्भवस्था में जिन महिलाओं के पेट की त्वचा कमजोर हो जाती है उनके नवजात शिशु में इंग्वाइनल हर्निया जन्म से ही हो जाता है। इंग्वाइनल हर्निया के लक्षण जल्दी दिखाई नहीं देते हैं लेकिन आप इसे तब पहचान सकते हैं जब बच्चा रो रहा होता है, इसके अलावा भी इसे निम्न लक्षणों से पहचाना जा सकता है जैसे-

  • जब बच्चा खांसता है या तनाव लेता है तब इंग्वाइनल हर्निया दिखाई देता है।
  • इंग्वाइनल हर्निया में पीड़ित इंसान की भूख खत्म हो जाती है।
  • बड़े बच्चों में खांसने या देर तक खड़े होकर कोई एक्टिविटी करने पर हर्निया दिखाई देता है।

हर्निया को जल्दी पहचाना मुश्किल होता है, अगर आपको शरीर में थोड़ा बहुत भी बदलाव महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर ग्रुप के 13 अस्पताल हैं जो रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, कुरक्षेत्र, कैथल, बहादुरगढ़, करनाल, कानपुर, वाराणसी, काशीपुर, दिल्ली के नांगलोई, दिल्ली के रामा विहार में स्थित हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी का इलाज करवाने के लिए आप अपने नज़दीकी उजाला सिग्नस अस्पताल में अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा, फ़ोन के ज़रिये मुफ्त परामर्श लेने के लिए आप 9146691466 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts





    ?

    Request a Call Back

    Our healthcare expert will contact you shortly to understand your requirements and assist you with the right care.

    ?
    100% Confidential

    Your information is safe and secure with us.

    ?
    Quick Response

    Our team will connect with you at the earliest.

    Expert Guidance

    Speak with our experienced healthcare professionals.

    Request a Call Back

    You Will Get a call within 1 hour

      ?? Your information is safe & confidential.