क्या होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के कारण?

क्या-होते-हैं-ब्रेस्ट-कैंसर-के-कारण

कैंसर शब्द सुनकर ही व्यक्ति घबरा जाता है और जो इस लाइलाज बीमारी से जूझता है उसका तो जीवन ही खराब हो जाता है। आमतौर पर आप सबने अपने परिवार, दोस्त और जान पहचान वालों में किसी न किसी कैसंर पीड़ित के बारे में सुना होगा। इन कैंसरो में माउथ कैंसर, लंग कैंसर, ब्रेन कैंसर इत्यादी के बारे में आप सब जानते होंगे लेकिन ब्रेस्ट कैसंर (Breast Cancer)) जैसी बीमारी से आप सब शायह दी कभी वाकिफ हुए हों। ऐसा इसलिए क्योंकि ज़्यादातर महिलाएं इससे वाकिफ नहीं है या जो वाकिफ हैं वो इसको बताने से झिझकती हैं।

यही वजह है कि दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer awareness) के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए पूरे अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ (Breast Cancer awareness month) मनाया जाता है। ऐसे में जागरूकता की इस मुहीम में शामिल होने के लिए हम भी आपको ब्रेस्ट कैसंर के बारे विस्तार से बताएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ब्रेस्ट कैंसर होता क्या है इसके कारण क्या होते हैं।

कैंसर क्या होता है?

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर कैंसर क्या होता है (what is cancer)? अगर इसको आसान भाषा में समझा जाए तो जब भी शरीर के अंग में मौजूद कोशिकाओं में होने वाली अनियंत्रित वृद्धि कैसंर होने के पीछे का मुख्य कारण मानी जाती है।

आमतौर पर शरीर की जरूरत के हिसाब से इन बढ़ी हुई कोशिकाओं का विभाजन हो जाता है लेकिन जब से कंट्रोल के बाहर हो जाता है तो ये धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले लेता है।

Breast Cancer के प्रति जागरूकता

अगर आपको स्तन कैंसर (breast cancer) है या होता है और इसकी पहली या दूसरी स्टेज पर आपको पता चल जाता है तो संभवाना है कि इसका इलाज हो जाए। लेकिन इसके बारे में आपको पता भी तभी चल सकता है जब आप इसके प्रति जागरूक रहती हैं। अगर आप स्तन कैसंर के प्रति जागरूक हैं तो आप इसके लक्षण और कारण पहचानकर समय रहते इसका इलाज करवा सकती हैं। लेकिन लक्षणों को जानने से पहले हम स्तन कैंसर के कारणों के बारे में जानेंगे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के की रिपोर्ट की माने तो स्तन कैसंर के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं

हार्मोन्स में बदलाव होना: अध्यन में ऐसा पाया गया है कि कुछ महिलाएं ब्रस्ट कैसंर का शिकार इसलिए होती है क्योंकि उनके हार्मोन्स में बदलाव होता है।

ब्रेस्ट कोशिकाओं का विकसित होना: महिलाओं के स्तन में मौजूद कोशिकाएं जब असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं तो उस स्थति में उन्हें ब्रेस्ट कैसंर होने की संभावना होती है।

जीवनशैली का अनियमित होना: आजकल की लाइफस्टाइल कैसी हो गई है इससे तो आप सब वाकिफ हैं। आप में से भी कई लोगों की जीवनशैली अनियमित होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनियमित जीवन शैली की वजह से आप ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो सकती हैं। और ये स्तन के कैसंर होना का प्रमुख कारण भी है।

कैलोरी का ज़्यादा होना: कैलोरीज़ के बर्न करने पर कुछ महिलाएंं ध्यान नहीं देती है और लगातार अधिक मात्रा में कैलोरी का सेवन करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि जो महिलाएं कैलोरी का सेवन ज़्याजा मात्रा में करती हैं उन्हें स्तन कैंसर होने की संभावना ज़्यादा होती है।

वजन का ज़रूरत से ज़्यादा होना: इन दिनों वजन का ज़्यादा होना आम बात हो गई है। ज्यादातर महिलाओं का वजन जरूरत से काफी ज्यादा होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल की बढ़ जाता है और स्तन कैसंर होने कू संभवना भी।

तो ये थे ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे के कुछ कारण। अगले लेख में हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण बताएंगे। जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts





    ?

    Request a Call Back

    Our healthcare expert will contact you shortly to understand your requirements and assist you with the right care.

    ?
    100% Confidential

    Your information is safe and secure with us.

    ?
    Quick Response

    Our team will connect with you at the earliest.

    Expert Guidance

    Speak with our experienced healthcare professionals.

    Request a Call Back

    You Will Get a call within 1 hour

      ?? Your information is safe & confidential.