?>

डायबिटीज़ के मरीज़ व्रत में इन चीज़ों का कर सकते हैं सेवन

डायबिटीज़ के मरीज़ व्रत में इन चीज़ों का कर सकते हैं सेवन

Fasting food for diabetes: 17 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ है। ऐसे में हर बार की तरह इस नवरात्रि भी कई लोग व्रत रखेंगे। व्रत रखना सनातान धर्म में कितना महत्वपूर्ण है इसके साथ व्रत रखने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ निकल जाते हैं।

आमतौर पर जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें इस बात की जानकारी होती है कि उन्हें किस तरह का खाना खाना चाहिए लेकिन डायबिटीज़ के मरीज़ों को ये नहीं पता होता है कि व्रत के दौरान उन्हें किस प्रकार का खाने का सेवन करना चाहिए। व्रतकाल के दौरान डायबिटीज़ के मरीज़ों (food for diabetes) को सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आखिर व्रत में डायबिटीक मरीज़ों को क्या खाना (food in diabetes) चाहिए।

व्रत रखें लेकिन ज्यादा देर तक भूखे न रहें

व्रत रखना अच्छी बात है लेकिन वो कहते हैं न, किसी भी चीज़ की अति अच्छी नहीं होती है, व्रत के केस में भी वही है। व्रत के दौरान पूरे दिन भूखे रहना नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर से डायबिटीज के मरीज़ों के लिए व्रत में लंबे समय तक भूखा रहना सही नहीं है। डायबिटीक मरीज़ व्रत के दौरान थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में कुछ न कुछ ज़रूर खाते रहें। ऐसा करने से आपका ग्लूकोस लेवल कंट्रोल में रहेगा।

डायबिटीज के मरीज़ों को व्रत के दौरान ऐसी डाइट करनी चाहिए जिससे उन्हें एनर्जी मिलती रहे और साथ ही कैलोरी को कंट्रोल में रखे। डायबिटिक मरीज़ों को कम मात्रा में नियमित रूप से आहार लेना चाहिए। ऐसा करने से शरीर की शक्ति कम नहीं होगी और साथ ही कमज़ोरी का भी एहसास नहीं होगा।

डायबिटिक मरीज़ व्रत में ये चीज़ें न खांए

अगर डायबिटिक मरीज़ व्रत रख रहे हैं तो मीठे फल, मिठाइयां या मीठे फलहार से दूरी बनाकर रखें (food to avoid in diabetes) , इनके सेवन न करें। इसके साथ ही तला हुआ खाना भी ना खाएं। ऐसा करने से शरीर में फैट और और ग्लूकोस दोनों की मात्रा बढ़ती है। चाय और कॉफी से भी उचित दूरी बनाकर रखें, अगर सेवन करना भी है तो लिमिटेड क्वांटिटी में करें।

इसके अलावा मधुमेह वाले मरीज़ों को नीचे बताई गई चीज़े भी नहीं खानी चाहिए

  • आलू
  • केला
  • अनार
  • चीकू
  • आलू की जगह साबूदाना खा लें।

अब बात करते हैं कि आखिर व्रत में (food for fasting) क्या खा सकते हैं? इसका जवाब नीचे है:

  • खाने में हाई फाइबर और हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करें
  • दूध में बिना चीनी वाला टोंड दूध लें
  • रोटी खानी है तो कट्टू के आटें की रोटी खाएं
  • कोशिश करें कि खाना लो फैट और लो कार्बोहाइड्रेट वाला हो।
  • मीठे से सख्त परहेज करें और सेंधा नमक का सेवन करें।

ये तो बात हो गई खाने की, अब बात करते हैं कि आखिर व्रत के दौरान डायबिटीज के मरीज़ लिक्विड में क्या खा सकते हैं, इसका जवाब नीचे है:

  • पानी और नीम्बू पानी
  • नारियल पानी
  • दूध
  • मट्ठा

ये सब पीने से डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है। जिन लोगों को डायबिटीज ज़्यादा है वो डॉक्टर से सलाह लेकर अपनी डाइट तय कर सकते हैं। आप हमारे अस्पताल में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं तो ये याद रखें कि व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह ज़रूर ले लें। इसके साथ व्रत के दौरान थोड़े-थोड़े समय में अपना शुगर लेवल भी ज़रूर चेक करते रहें। व्रत रखने के दौरान इंसुलिन लेने वाले मरीज़ इंसुलिन की डोज़ को एडजस्ट करते रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि फासटिंग के दौरान इंसुलिन की जरूरत 40 फीसदी तक कम हो सकती है।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts