जानें लिगामेंट्स इंजरी के कारण, लक्षण और इलाज
Ligament injury: घुटनों के लिगामेंट घुटनों के जोड़ होते हैं। यह हड्डियों को आपस में जोड़कर रखते हैं जिससे उन्हें मजबूती मिलती है क्योंकि शरीर के ऊपरी हिस्सों का पूरा भार हमारे घुटने ही संभालते हैं जिसकी मदद से हम रोजमर्रा के काम करने में सक्षम हो पाते हैं लेकिन कई बार किसी दुर्घटना की वजह से लिगामेंट्स को चोट पहुंचती है और उनमें इंजरी हो जाती है और यह पीड़ित व्यक्ति को हमेशा हमेशा के लिए अलस्थ कर सकती है।
लिगामेंट्स इंजरी के कारण (Ligament injury symptoms)
घुटनों के लिगामेंट्स में चोट लगना अब आम बात है। पहले यह चोट ज्यादातर खिलाड़ियों में सुनने को मिलती थी लेकिन अब छोटे बच्चे भी इस इंजरी का शिकार हो जा रहे हैं जिसके कई कारण हैं-
- पार्क में खेल के दौरान गिर जाने या फिर फिसल जाने की वजह से जोड़ों में दर्द होने लगता है और यह दर्द ही लिगामेंट्स को चोट पहुंचाते हैं।
- खेलकूद या धक्का लगने पर घुमावदार जोर पड़ने से भी घुटने के लिगामेंट को चोट पहुंचती है। बास्केटबॉल, क्रिकेट और कबड्डी के दौरान इस तरह के चोट लगना आम बात है।
- किसी बड़े एक्सीडेंट की वजह से लिगामेंट प्रभावित हो सकता है और ये चोट दूसरे लिगामेंट्स और उनके नरक उत्तर को भी चोट पहुंचाते हैं जिसकी वजह से लिगामेंट्स इंजरी हो जाती है।
लिगामेंट्स इंजरी के लक्षण
Knee ligament surgery: लिगामेंट में इंजरी होने के बाद सबसे आम लक्षण जो महसूस होता है वह है दर्द, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे लक्षण है जिस पर लोग ध्यान नहीं देते और इंजरी और ज्यादा बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं लिगामेंट्स में चोट लगने पर किस तरह के लक्षण महसूस किए जाते हैं।
- घुटने में हल्का हल्का दर्द होना और ये दर्द अचानक से तेज हो जाना।
- उठने बैठने पर घुटनों में क्लिक क्लिक की आवाज आना।
- जमीन पर पालथी मारकर बैठने में तकलीफ होना और घुटनों में दर्द उठ जाना।
- कई बार घुटनों का एक ही पोजीशन में जाम हो जाना भी लिगामेंट्स इंजरी का एक लक्षण है।
- कोई भी भारी सामान उठाने में तकलीफ होना और घुटनों में ढिलाई महसूस होना। इसके अलावा कई बार सीढ़ियां उतरने चढ़ने में भी तकलीफ होने लगती है।
अगर आपके घुटने में चोट लगी है और ऊपर बताए गए कोई लक्षण महसूस होते हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें। किसी भी तरह की लापरवाही ना करें क्योंकि ये गम्भीर लिगामेंट्स इंजरी के लक्षण हैं जो आपको हमेशा हमेशा के लिए घर बैठा सकते हैं।
लिगामेंट इंजरी का इलाज (Ligament injury treatment)
Knee ligaments: लिगामेंट्स में इंजरी के लिए सबसे उत्तम इलाज एलोपैथिक इलाज है, इसमें डॉक्टर आपकी समस्याओं पर गौर करते हैं और एक्स-रे करके अंदरुनी सभी दिक्कतों की पहचान करते हैं उसके बाद टीम मरीज का इलाज शुरू करती है।
1.एक्सरे
घुटनों के लिगामेंट्स में लगे चोट को सही तरीके से पहचानने के लिए डॉक्टर सबसे पहले एक्स-रे या एम आई आर करवाने की सलाह देते हैं इसकी रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो जाता है कि चोट किस तरह की है और कहां लगी है।
2.सुई का इस्तेमाल
कई बार लिगामेंट्स में चोट लगने के बाद घुटनों में सूजन और खून के थक्के बन जाते हैं जिसे निकालने के लिए डॉक्टर सुई का इस्तेमाल करते हैं। शुरुआती दौर में डॉक्टर केवल कुछ दर्द निवारक दवाइयों से ही इलाज करने की कोशिश करते हैं।
3.सर्जरी
आमतौर पर लिगामेंट इंजरी के इलाज में ऑपरेशन की नौबत नहीं आती है लेकिन स्थिति जब ज्यादा गंभीर हो जाती है और अंदरूनी चोट ज्यादा बढ़ जाती है तो ऐसी स्थिति में सर्जरी करने की सलाह दी जाती है।
उजाला सिग्नस हेल्थकेयर ग्रुप के 13 अस्पताल हैं जो रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, कुरक्षेत्र, कैथल, बहादुरगढ़, करनाल, कानपुर, वाराणसी, काशीपुर, दिल्ली के नांगलोई, दिल्ली के रामा विहार में स्थित हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी का इलाज करवाने के लिए आप अपने नज़दीकी उजाला सिग्नस अस्पताल में अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा, फ़ोन के ज़रिये मुफ्त परामर्श लेने के लिए आप 9146691466 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।





