?>

कैंसर के 5 कारण (Causes of Cancer) और लक्षण

कैंसर-के-5-कारण-Causes-of-Cancer-और-लक्षण

कैंसर का नाम सुनते ही हम सभी के दिल और दिमाग में खौफ का माहौल बन जाता है, क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में अगर सही जानकारी नहीं हो। इसके अलावा सही उपचार नहीं किया जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकता है। बता दें कि दुनियाभर में हर साल कैंसर की वजह से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। वहीं, कैंसर के कारण (Causes of Cancer) और लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। ऐसे में हम सभी को कैंसर से बचने के लिए कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

कैंसर क्या है? (What is Cancer?)

मानव शरीर कई तरह की कोशिकाओं से बना है। वहीं, ये कोशिकाएं शरीर में बदलावों की वजह से बढ़ती रहती हैं। हालांकि, जब ये कोशिकाएं अनियंत्रित तौर पर बढ़ने लगती हैं और पूरे शरीर में फैल जाती हैं, तब शरीर के बाकि अंगों को अपना काम करने में कठिनाई होने लगती हैं। जिससे उन अंगों पर कोशिकाओं का गुच्छा सौम्य गांठ या ट्यूमर बन जाता है। इस अवस्था को कैंसर कहते हैं।

कैंसर की शुरूआत कैसे होती है?

किसी भी व्यक्ति के शरीर में जब कोशिकाओं के जीन में बदलाव होने लगता है, तब कैंसर की शुरुआत होती है। ऐसा नहीं है कि किसी विशेष वजह से ही जीन में बदलाव होते हैं, यह स्वयं भी बदल सकते हैं या फिर दूसरे वजहों से ऐसा हो सकता है।

कैंसर होने के कारण (Causes of Cancer)

देश में सबसे ज्यादा मुंह, ब्रेस्ट, सर्वाइकल, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर के मामले देखने को मिलते हैं। जिनमें 60% केस मुंह, ब्रेस्ट एवं गर्भाशय कैंसर के होते हैं। वहीं, किसी भी व्यक्ति के शरीर में कैंसर कई कारणों (Causes of Cancer) से होता है। हालांकि, कुछ कारण ऐसे हैं जो कैंसर होने की संभावना को बढ़ा सकते हैं-

  • धूम्रपान-सिगरेट या बीडी पीने से मुंह, गले, फेंफडे, पेट और मूत्राशय का कैंसर होने की संभावना होती है।
  • तम्‍बाकू, पान, सुपारी, पान मसाला और गुटका खाने से मुंह, जीभ खाने की नली, पेट, गले, गुर्दे और अग्‍नाशय (पेनक्रियाज) का कैंसर होता है।
  • शराब पीने की वजह से से श्‍वांस नली, भोजन नली, और तालु में कैंसर होने की संभावना होती है।
  • धीमी आंच व धुएं में पके भोजन का सेवन करने से बडी आंतो का कैंसर होता है।
  • लगातार और बार-बार घाव पैदा करने वाली समस्याओं की वजह से त्‍वचा, जीभ, होंठ, गुर्दे, पित्‍ताशय, मूत्राशय का कैंसर होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1.कैंसर का मुख्य कारण क्या है?

कैंसर के वैसे तो कई कारण होते हैं, लेकिन धूम्रपान-सिगरेट या बीडी, के सेवन से मुंह, गले, पेट और मूत्राशय का कैंसर होता है। वहीं, तम्‍बाकू, पान, सुपारी, पान मसाला और गुटका खाने से मुंह, जीभ खाने की नली, पेट और गले का कैंसर होता है।

2.गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या है?

अगर किसी व्यक्ति को खांसी के साथ ही खून भी आता है। इसके अलावा, गले के साथ कान में भी दर्द होता है तो यह चिंता की बात है, क्योंकि यह गले के कैंसर का कारण हो सकता है।

3.कैंसर की चौथी स्टेज में क्या होता है?

कैंसर की चौथी स्टेज में कैंसर सेल्स एक स्थान से फैलकर किसी अन्य अंग में भी फैल जाते हैं। मेडिकल भाषा में इसे मैटास्टैसिस कहते हैं।

अगर आप कैंसर से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण (cancer sign) महसूस कर रहे हैं या कैंसर के बारे में और जानकारी पाना चाहते हैं तो 88569-88569 पर करके डॉक्टर से FREE सलाह पा सकते हैं।

+91-91466 91466

If you want to get a free consultation without any obligations, fill in the form below and we'll get in touch with you.

    Get A Call From Our Experts